फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three miscreants shot in police encounter, looted licensed gun recovered

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली, लूटी गई लाइसेंसी बंदूक बरामद

Thu, 27 Apr 2023 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants shot in police encounter, looted licensed gun recovered
झांसी। रक्सा के डोंगरी पहाड़िया के पास बुधवार शाम पुलिस की बदमाशों संग मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में मालूम चला कि इन्हीं बदमाशों ने प्रेमनगर इलाके में सुरक्षा गार्ड से लाइसेंसी बंदूक लूटी थी। पुलिस ने बदमाशों के पास वह लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश एस के मुताबिक बुधवार शाम स्वाट एवं रक्सा पुलिस बदमाशों का इनपुट मिलने के बाद डोंगरी पहाड़िया के पास पहुंची। यहां तीन बदमाश मौजूद थे। पुलिस को देख तीनों भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इसमें पांव में गोली लगने से तीनों घायल होकर वहीं गिर पड़े। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम विशाल यादव (24) निवासी बल्लमपुर, टिंकू (23) निवासी गुरसराय, अभिषेक यादव (21) निवासी रक्सा बताया। बदमाशों के पास से पुलिस ने 8 अप्रैल को लूटी गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। पुलिस टीम में स्वॉट प्रभारी केबी सिंह, रक्सा थानाध्यक्ष अरुण तिवारी समेत अन्य मौजूद थे। पुलिस ने घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन



उप मुख्यमंत्री के शहर में रहने के दौरान की थी लूट की घटना
9 अप्रैल को जिस दिन उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक महानगर में थे, उसी दौरान तीनों बदमाशों ने बिजौली स्टेशन के पास सुरक्षा गार्ड राम मिलन पटेल से मारपीट करके उनकी लाइसेंसी बंदूक लूटकर भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस की खासी किरकिरी हुई थी। इसके बाद से पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी थी लेकिन, काफी समय बीत जाने के बाद भी बदमाशों का कुछ पता नहीं चल रहा था। वारदात करने के बाद बदमाश यहां से बाहर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed