फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three including two women were killed by sticks and gun butts in a family dispute

Jhansi News: पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं समेत तीन को लाठी एवं बंदूक की बट से मारकर किया अधमरा

Sun, 23 Apr 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three including two women were killed by sticks and gun butts in a family dispute
झांसी। थाना सीपरी बाजार के केके पुरी कॉलोनी में पारिवारिक विवाद में परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

केकेपुरी कॉलोनी निवासी रवि यादव ने पुलिस को बताया कि परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बंटवारे में उसके हिस्से में ट्रैक्टर ट्राली आई थी। उसने ट्रैक्टर बेच दिया जबकि ट्राली घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार देर-रात घर के बाहर खड़ी ट्राली ज्ञान सिंह, मनीष, लाल सिंह समेत अन्य लोग लेकर जाने लगे। उसके रोकने पर विवाद होने लगा। यह देखकर उसके पिता गुलाब भी वहां पहुंच गया। रवि का कहना है कि इन लोगों ने गुलाब पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने के दौरान रवि, उसकी मां शांति एवं बहन ज्योति को भी बंदूक और लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप लगाया कि इन लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सीपरी बाजार पुलिस ने घायलों की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed