फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three employees suspended for drinking and dancing in the office of electricity department

Jhansi News: बिजली विभाग के दफ्तर में शराब पीकर डांस करने पर तीन कर्मचारी निलंबित

Tue, 11 Apr 2023 11:09 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 11 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three employees suspended for drinking and dancing in the office of electricity department
झांसी। बिजली मीटर टेस्टिंग कार्यालय में शराब पीकर डांस करने वाले तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। बिजली विभाग ने यह कार्रवाई मामले का वीडियो वायरल होने के बाद की है।
विज्ञापन


दरअसल, सात अप्रैल को माताटीला स्थित हाइडिल कॉलोनी के बिजली मीटर टेस्टिंग कार्यालय में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए चार-पांच कर्मचारियों का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें विभाग के तीन कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को कार्यालय सहायक एसके त्रिवेदी, टीजी टू संजय कुमार बाथम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मानसिंह को निलंबित कर दिया गया। मुख्य अभियंता पार्थिव कुमार और अधिशासी अभियंता मीटर टेस्टिंग रविंद्र बाबू ने बताया कि विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed