फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three digital X-ray machines installed three months ago broke down

Jhansi News: तीन महीने पहले लगीं डिजिटल एक्सरे मशीनों में तीन हुईं खराब

Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Three digital X-ray machines installed three months ago broke down
- मेडिकल कॉलेज में एक मशीन का तार चूहों ने कुतर दिया, मरीज हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में करीब तीन महीने पहले आईं डिजिटल एक्सरे मशीनों में से तीन खराब हो गई हैं। इसमें इमरजेंसी और ओपीडी बिल्डिंग की एक्सरे मशीनें शामिल हैं। मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। जांच कराने के लिए निजी सेंटर जाना पड़ रहा है।

मेडिकल कॉलेज को 10 डिजिटल एक्सरे मशीनें मिली थीं। इन मशीनों को अलग-अलग विभागों को दे दिया गया था। कुछ वार्डों को भी ये मशीनें दी गईं, ताकि, मरीजों को डिजिटल एक्सरे कराने के लिए दौड़भाग न करनी पड़े। खास बात ये है कि तीन महीने पहले इमरजेंसी में दो डिजिटल एक्सरे मशीन रखवाई गईं और अब ये दोनों मशीनें खराब हो गई हैं। इस मामले में प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि मशीनें सुधरवाने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द ही मशीनें ठीक हो जाएंगी। मरीजों के लिए इमरजेंसी में बृहस्पतिवार दोपहर को दूसरी जगह से उठवाकर एक मशीन रखवा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed