फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: Hazrat Nizamuddin-Jhansi Unreserved MEMU Special to run during the festive season

Train News: त्योहार पर चलेगी हजरत निजामुद्दीन-झांसी अनारक्षित मेमू स्पेशल, दिवाली पर यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 02 Oct 2026 08:45 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 02 Oct 2026 08:45 AM IST
सार

यह गाड़ी झांसी से हजरत निजामुद्दीन के लिए छह से आठ नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में यह गाड़ी कुल तीन-तीन फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Train News: Hazrat Nizamuddin-Jhansi Unreserved MEMU Special to run during the festive season
मेमू ट्रेन

विस्तार

दिवाली और त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को उत्तर रेलवे ने राहत दी है। झांसी-हजरत निजामुद्दीन के बीच पांच नवंबर से तीन-तीन फेरे में अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 16 कोच की स्पेशल गाड़ी चलने से झांसीवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए विशेष रूप से चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या (04412) हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए पांच से सात नवंबर तक संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या (04411) झांसी से हजरत निजामुद्दीन के लिए छह से आठ नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में यह गाड़ी कुल तीन-तीन फेरों के लिए संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि झांसी-हजरत निजामुद्दीन मेमू सुबह छह बजे झांसी से चलेगी और शाम 5:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। मार्ग में दतिया, सोनागिर, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, जाजऊ, आगरा कैंट, राजा की मंडी, फराह, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसीकलां, होडल, पलवल और फरीदाबाद स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी। वहीं हजरत निजामुद्दीन-झांसी मेमू स्पेशल हजरत निजामुद्दीन से शाम 7:25 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5:30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed