फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three died due to cold in jhansi

यूपीः ठंड से सात की मौत, हालत बिगड़ने पर दो मेडिकल कॉलेज में साठ से अधिक भर्ती

Wed, 01 Jan 2020 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Jan 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Three died due to cold in jhansi
ठंड का असर - फोटो : अमर उजाला

जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड की चपेट में आकर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके पहले भी ठंड से जिले में छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अत्यधिक ठंड के कारण पिछले दो दिन के भीतर साठ से अधिक लोग मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 

विज्ञापन


जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। 27 दिसंबर की रात मेडिकल कॉलेज स्थित रैन बसेरा में एक 60 वर्षीय वृद्घ को ठंड लग जाने के कारण हालत बिगड़ गई थी। लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मंगलवार को उपचार के दौरान वृद्घ की मौत हो गई। 26 दिसंबर को एक व्यक्ति ने अज्ञात वृद्घ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उनकी भी उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। उधर, खेत की रखवाली करते समय ठंड की चपेट में आने से ककरबई निवासी अलप सिंह (70) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


अत्यधिक ठंड के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। दो दिन के भीतर करीब 60 लोग बीमार हो गए। जिनको मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी खांसी, सर्दी, कफ से ग्रस्त होकर उपचार करवाने पहुंचे। उपचार के समय मरीजों को ठंड से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. वीएस गुप्ता ने बताया कि सर्दी के मौसम में मरीज पानी उबला हुआ पिएें। साथ ही, कपड़े गर्म पहनें। सुबह और शाम को ठंडी हवा में न घूमें। विटामिन सी से भरपूर फलों का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जा रही है।

मुरादाबाद में ठंड ने चार और की जान ली

कड़ाके की ठंड ने बुधवार को भी चार और लोगों की जान ले ली। रामपुर में बुधवार को धूप से राहत तो मिली, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। गांव कूप निवासी पप्पू के एक माह के बेटे दिव्यांश की ठंड से मौत हो गई। अमरोहा के गांव बेगपुर मुंडा निवासी कुंदन सिंह की पत्नी परमेश्वरी (45) की सर्दी से मौत हो गई। मंगलवार रात वह सही सलामत सोई थी, लेकिन बुधवार सुबह मृत मिली। ठंड लगने से खजूरिया थाने के गांव कनकपुर निवासी बुजुर्ग नत्थूलाल (65) की भी मौत हो गई।

मुरादाबाद के हरौरा गांव निवासी किशन लाल प्रजापति 61 वर्ष की ठंड ने जान ले ली। वह कच्चे मकान के पास झोपड़ी में सोया था। बुधवार सुबह लगभग छह बजे जब पत्नी क्रांति देवी, किशन लाल को उठाने गई तो मृत मिले। ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने बताया कि किशन लाल मजदूर था। उसके आश्रितों को तत्काल शासन से आर्थिक मदद दिलाने के लिए तहसील अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed