फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three Days Later, Fire Erupts Again in Bajna Forest

Jhansi News: तीन दिन बाद बाजना के जंगल में फिर भड़की आग

Wed, 27 May 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three Days Later, Fire Erupts Again in Bajna Forest
झांसी। बाजना के जंगलों में तीन दिन बाद ही दोबारा से आग भड़क उठी। मंगलवार दोपहर को भड़की आग कुछ ही देर में विकराल हो उठी। आग ने तेजी पकड़ते हुए झाड़ियों समेत पेड़ पौधों को भी चपेट में ले लिया। इसमें कई पशु एवं पक्षियों के भी झुलसकर मरने की आशंका जताई जा रही है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर दमकल टीम काबू पा सकी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिपु दमन समेत गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार को आग लगने के बाद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक से फिर यहां आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से वह दिख रही थीं। पहले ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की। आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल कर्मी राजेंद्र सेेंगर की अगुवाई में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कुछ देर में पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। दमकल टीम में बुद्ध प्रकाश, मनोज कुमार और निखिल यादव आदि शामिल थे। सीएफओ राजकिशोर राय के मुताबिक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। स्थिति अभी सामान्य है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed