फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three brokers are captured in hospital by cms

सीएमएस के हत्थे चड़े तीन दलाल

Wed, 19 Jun 2019 07:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
three brokers are captured in hospital by cms
सीएमएस के हत्थे चढ़े तीन दलाल
विज्ञापन

झांसी। दवाओं में कमीशन के नाम पर जिला अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ जब औचक निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने ओपीडी से तीन दलालों को पकड़ा कर पुलिस के हवाले किया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों को बाजार की दवाएं लिखना प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। बुधवार को सीएमएस ने ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमरा नंबर 13, 15 व 23 के पास तीन दलालों को पकड़ा, जिसमें एक युवती थी। तीनों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। तीनों दलाल कोतवाली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। सीएमएस ने ओपीडी में मौजूद सभी चिकित्सकों को बाहर की दवा न लिखने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में सभी दवाएं मौजूद होने के बाद भी डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाओं को लिखने की शिकायतें मिल रही थीं। औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी से तीन दलालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed