{"_id":"65c7e28c9f9d90ae62012429","slug":"three-arrested-while-planning-robbery-two-absconding-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-260868-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डकैती की योजना बनाते तीन हत्थे चढ़े, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डकैती की योजना बनाते तीन हत्थे चढ़े, दो फरार
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव थाने की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा, जबकि दो फरार हो गए। आरोपियों के निशाने पर सराफा बाजार की आभूषण की तीन दुकानें थीं। उनके पास से तमंचा, कारतूस और शटर काटने का सामान बरामद किया। फरार आरोपियों की भी तेजी से तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह व सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव थाना पुलिस की टीम ने सराफा बाजार में आभूषण की तीन दुकानों में डकैती डालने की योजना बनाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ागांव के ग्राम टाकोरी निवासी विशाल कुशवाहा (19), विकास विश्वकर्मा (22) और कोछाभांवर के मोहल्ला वरिया निवासी आकाश कुशवाहा (19) को गढ़मऊ रेलवे स्टेशन के पास एक कोठरी से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, गैस व ऑक्सीजन सिलेंडर, सब्बल, प्लास, तार कट बरामद किया गया। जबकि, इनके दो साथी टीकमगढ़ निवासी रवि साहू व अरुण पांचाल फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बड़ागांव थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार व शिवकुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
-- -- --
डकैती का 38 मिनट का बनाया था प्लान
पकड़े गए और फरार आरोपियों ने सराफा बाजार स्थित श्रीदुर्गा ज्वैलर्स, पूजा ज्वैलर्स व एक अन्य आभूषण की दुकान पर डकैती डालने का 38 मिनट का प्लान तैयार किया था। जो उनके मोबाइल से बरामद किया गया। बड़ागांव थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बड़ागांव से सर्राफा बाजार तक पहुंचने का रास्ता सादे कागज पर बना रखा था। प्लान के मुताबिक दो आरोपी ऑटो से सामान लेकर सराफा बाजार पहुंचते। जबकि, दो बाजार के इर्दगिर्द खड़े रहते। वहीं, एक घटना होने तक पुलिस पिकेट के पास मौजूद रहता। लेकिन, वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।