{"_id":"60391245831f82669813b8e4","slug":"three-arrested-illegal-collection-of-vehicles-to-becoming-rto","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: आरटीओ बनकर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: आरटीओ बनकर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार
Fri, 26 Feb 2021 08:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
झांसी में शुक्रवार शाम मऊरानीपुर के पास झांसी-खजुराहो राजमार्ग पर आरटीओ बनकर चेकिंग कर वाहनों से वसूली करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा। तीनों आरोपी सीपरी बाजार क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। देर शाम पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
बताया गया है कि कुछ दिनों से कार सवार तीन लोग झांसी-खजुराहो राजमार्ग पर बसों से चेकिंग के नाम पर परेशान कर रहे थे। कुछ वाहनों से भी वसूली की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। शुक्रवार शाम आरटीओ विशेष जांच लिखी एक कार सवार युवकों के चेकिंग करने की सूचना मऊरानीपुर पुलिस को खबर मिली।
खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को देखकर तीनों कार छोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। थाने लाकर पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।