फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Those who contributed to vaccination will be honored today

टीकाकरण में योगदान करने वालों का आज होगा सम्मान

Sat, 28 Aug 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Those who contributed to vaccination will be honored today
झांसी। अमर उजाला के ‘टीका ही बचाएगा’ अभियान के तहत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका खासा असर हुआ है। जिले के 132 गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। इस काम में जिन लोगों की बड़ी भूमिका रही है, उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन ही है। ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं, इसके लिए अमर उजाला की ओर से टीका ही बचाएगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके जरिये लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसका असर ये हुआ कि गांव-गांव में युवा और बुजुर्ग सभी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए। जिले के 132 गांवों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

शत प्रतिशत टीकाकरण में स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्टाफ, आशा, आंगनबाड़ी कर्मचारी, एनएनएम, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि ने बड़ी भूमिका अदा की। इन सभी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को किला रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी आंद्रा वामसी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed