{"_id":"60db6ff28ebc3ebb6750af76","slug":"this-year-not-open-swiming-stadium-jhansi-news-jhs1983250115","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल भी नहीं खुलेगा स्टेडियम का स्वीमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल भी नहीं खुलेगा स्टेडियम का स्वीमिंग पूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना महामारी के चलते खेल गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है। जिसके चलते सभी खेल संस्थानों पर तालाबंदी की गई है। सरकार द्वारा अभी तक स्टेडियम को खोलने की अनुमति को प्रदान नहीं की गई है। ऐसे में इस साल भी स्टेडियम के स्वीमिंग पूल को नहीं खोला जाएगा।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पूल को आमतौर पर मई माह में शुरू किया जाता है, लेकिन पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते स्वीमिंग पूल को चालू नहीं किया जा सका था। कोरोना संक्रमण की पहली लहर की रफ्तार थमते ही स्टेडियम प्रबंधन ने इस साल अप्रैल माह में खोलने की योजना को तैयार कर स्वीमिंग पूल की सफाई कराई थी। लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर के चलते सभी खेल गतिविधियों पर दोबारा से अंकुश लगाते हुए स्टेडियम में तालाबंदी कर दी गई। लगभग तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा स्टेडियम को खोलने के साथ ही खेल गतिविधियों शुरू को अनुमति प्रदान नहीं की गई है। जिसके चलते इस बार भी स्टेडियम के स्वीमिंग पूल को नहीं खोला जा सकेगा।
इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि संक्रमण के चलते स्टेडियम में सभी खेल गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। सरकार द्वारा अभी तक कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इस साल भी स्वीमिंग पूल को नही खोला जा सकेगा।