{"_id":"669da33c8a8f855d3d054ce8","slug":"this-year-15338-children-took-admission-in-basic-schools-jhansi-news-c-11-jhs1030-355877-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इस साल 15,338 बच्चों ने लिया बेसिक स्कूलों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इस साल 15,338 बच्चों ने लिया बेसिक स्कूलों में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की संख्या तीन साल में सबसे कम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नवीन शिक्षण सत्र में 15,338 बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसके साथ ही विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़कर 1,17,279 हो गई है। हालांकि, तीन सालों के दरम्यान बच्चों की यह संख्या सबसे कम है।
छह साल और इससे अधिक आयु का कोई भी बच्चा विद्यालयीय शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत शिक्षकों को घर-घर जाकर पात्र बच्चों को चिह्नित कर उनका विद्यालयों में दाखिला कराने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के दरम्यान 15,338 बच्चों ने विद्यालयों में प्रवेश लिया है। इसके साथ ही जिले में स्थित बेसिक के 1452 स्कूलों में बच्चों की संख्या 1,17,279 हो गई है। हालांकि, तीन साल के दरम्यान बच्चों की यह संख्या सबसे कम है। साल 2022-23 में बेसिक के स्कूलों में 1,56,299 बच्चे अध्ययनरत थे। जबकि, 2023-24 में 1,42,320 बच्चे पंजीकृत थे।
सुविधाओं के बाद भी कम हो रही संख्या
बेसिक स्कूलों में बच्चों को तमाम सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। नि:शुल्क पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को पाठ्यपुस्तकें भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। बच्चों को मिड-डे मील दिया जाता है। इसके साथ ही यूनिफार्म, जूते आदि के लिए धनराशि दी जाती है। बावजूद, बच्चों की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
सभी पात्र बच्चों का विद्यालयों में दाखिला कराया गया है। वंचित बच्चों की एक बार फिर से जानकारी जुटाई जाएगी। उनके दाखिले की भी व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के कम होने के कारण पता कर उन्हें दूर किया जाएगा। - विपुल शिव सागर, बेसिक शिक्षा अधिकारी