फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thirukkural Superfast Express engine fails; train stranded for two hours.

Jhansi News: थिरुक्कुरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही

Mon, 06 Jul 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Thirukkural Superfast Express engine fails; train stranded for two hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हजरत निजामुद्दीन जा रही थिरुक्कुरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन रविवार को अचानक फेल हो गया, जिससे गाड़ी सोनागिर व कोटरा के बीच दो घंटे तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में दूसरा इंजन लगातार ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
कन्याकुमारी से चलकर हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली थिरुक्कुरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सोनागिर-कोटरा के बीच इंजन फेल हो गया। गाड़ी दोपहर करीब सवा एक बजे सोनागिर से रवाना हुई थी। इससे पहले वह कोटरा स्टेशन पर पहुंचती, गाड़ी के पहिए किलोमीटर नंबर 1167/14 पर रुक गए। इंजन चालक ने गाड़ी को चलाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी न चलने पर इसकी जानकारी कंट्रोल रूम व संबंधित स्टेशन मास्टर को दी। इंजन फेल होने की सूचना पर गाड़ी को लेट होने से बचाने के लिए अनंतपेठ स्टेशन से दूसरे इंजन को मौके पर रवाना किया गया। करीब एक घंटे की देरी से 14:50 पर मौके पर पहुंचा। जहां गाड़ी को खींचकर कोटरा स्टेशन तक ले जाया गया। यहां से गाड़ी करीब दो घंटे बाद साढे तीन बजे दूसरा इंजन लगाकर रवाना की जा सकी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण थिरुक्कुरल सुपरफास्ट का इंजन फेल हो गया था। दूसरा इंजन लगाकर गाड़ी को रवाना कराया गया है।
विज्ञापन




0000

फोर्स रहा तैनात
पिछले दिनों आग की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी से उतरकर पटरी पर खड़े यात्री दुर्घटना का शिकार बन गए थे। ऐसी घटना पुन: न हो, इसको लेकर मंडल रेल प्रशासन ने सेक्शन में इंजन फेल होने के बाद थिरुक्कुरल एक्सप्रेस के यात्रियों को पटरी पर न उतरने देने को लेकर सुरक्षा बरती। फोर्स यात्रियों को पटरी पर न उतरने की चेतावनी देते हुए तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed