फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Third girl child brought from Odisha and sold in Jhansi was also found

Jhansi News: ओडिशा से लाकर झांसी में बेची गई तीसरी किशोरी भी मिली

Mon, 03 Jul 2023 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Third girl child brought from Odisha and sold in Jhansi was also found
खरीद-फरोख्त करने वाली महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तीनों बहनों को एक-एक लाख रुपये में किया गया था सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ओडिशा से लाकर झांसी में बेची गई तीसरी किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। तीनों नाबालिग बहनों काे यहां लाकर एक-एक लाख रुपये में बेचा गया था। तीनों की खरीद-फरोख करने की आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ओडिशा के जिला सुंदरगढ़ से तीन नाबालिग बहनों को एक महिला बहला-फुसलाकर दिसंबर माह में झांसी ले आई थी। गरीब परिवार की तीनों नाबालिगों को यहां काम दिलाने का भरोसा दिया गया था, लेकिन यहां आने के बाद उन पर शादी का दबाव बनाया जाने लगा था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। इसी दरम्यान तीनों लड़कियों को महिला ने अपने पति की मदद से एक-एक लाख रुपये में अलग-अलग लोगों को बेच दिया था।
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब इनमें से एक नाबालिग एक सप्ताह पहले किसी तरह बचकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के पास पहुंच गई थी। सीडब्ल्यूसी की सूचना पर सक्रिय हुई बबीना थाना पुलिस ने तीन दिन पहले इनमें से एक नाबालिग को मप्र के निवाड़ी जिले के चकरपुर से बरामद कर लिया था। रविवार को तीसरी नाबालिग को भी जिला शिवपुरी के ग्राम समौहा बांसगढ़ से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद हुई नाबालिग ने बताया कि उसे एक लाख रुपये में बेचा गया था। खरीदने वाले ने उसके साथ जबरदस्ती शादी की थी और कई बार दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। यहां तक कि उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवा दिया गया था।
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि इस मामले में बबीना थाना पुलिस ने नाबालिगों की खरीद-फराेख्त की आरोपी महिला डॉली, बल्ली व कंधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।



भाई से लिपटकर फफक-फफककर रो पड़ीं बहनें
झांसी। सीडब्ल्यूसी की सूचना पर तीनों नाबालिग बहनों को लेने उनका भाई ओडिशा से झांसी पहुंचा। भाई को देखकर तीनों बहनें उससे लिपटकर फफक-फफककर रो पड़ीं। यह देख सीडब्ल्यूसी कार्यालय में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो उठीं। भाई ने बताया था कि महिला के बहकावे में आकर उसकी बहनें घर में बगैर किसी को कुछ बताए निकल आईं थीं। उनके जाने के बाद महीनों उनकी खोजबीन की जाती रही, लेकिन पता नहीं चला। इससे परिवार के सभी लोग परेशान थे। चार दिन पहले सीडब्ल्यूसी की ओर से बहनों के बरामद होने की सूचना दी गई। इससे परिवार के सभी लोग खुश हो उठे। रविवार को भाई अपनी तीनों बहनों को लेकर ओडिशा के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed