फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves raided five houses in a single night in Domagor

डोमागोर में एक ही रात में पांच घरों में चोरों ने बोला धावा

Thu, 18 Aug 2022 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves raided five houses in a single night in Domagor
झांसी। रक्सा थाना इलाके के डोमागोर गांव में बीती रात चोरों ने पांच ग्रामीणों के घर पर धावा बोला। इस दरम्यान वे एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। इससे बुधवार को गांव में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात डोमागोर गांव में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। वे एक के बाद एक पांच घरों मेें दाखिल हुए। वे गांव के बृजपाल के घर में दीवार तोड़कर घुसे, लेकिन अंदर से वे कुछ हासिल नहीं कर पाए। रेलवे कर्मचारी गौरव परमार के यहां से वे बर्तन चोरी कर ले गए, जबकि अशोक प्रजापति का बकरा चोरी कर ले गए। गांव के छदामी प्रजापति के यहां से चोर सोने-चांदी के आभूषण व सात हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसी बीच वे गांव में ही रहने वाले महेश राय के घर में भी दाखिल हुए। उन्होंने लोहे का बक्सा तोड़ने की कोशिश की, जिससे परिवार के सदस्य जाग गए। इस पर चोर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इस मामले में रक्सा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तक्खर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे अड़ाकर मोबाइल लूटे
झांसी। रक्सा थाना इलाके की राजापुर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे अड़ाकर दो ग्रामीणों के मोबाइल फोन लूट लिए। राजापुर निवासी नरेंद्र और कल्ला भार्गव बाइक पर सवार होकर वे अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोग मिले, उन्होंने ग्रामीणों को रोककर इमलिया गांव का पता पूछा। ग्रामीण उन्हें पता बताने लगे, इसी दरम्यान बाइक से उतरकर दो बदमाशों ने ग्रामीणों पर तमंचे अड़ा दिए और दोनों के मोबाइल फोन लूट लिए। हालांकि, बदमाशों ने बाइक लूटने की भी कोशिश की, परंतु ग्रामीणों ने बाइक की चाबी दूर फेंक दी थी, जिससे वे ले नहीं जा सके। बाद में वे दोनों ग्रामीणों को धमकाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed