फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   These trains going towards Eastern Uttar Pradesh and Bihar will go through changed routes.

Jhansi News: पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली ये ट्रेनें जाएंगी बदले रूट से

Mon, 23 Dec 2024 12:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
These trains going towards Eastern Uttar Pradesh and Bihar will go through changed routes.

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। यदि आप आगामी 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार ट्रेनों के बारे में जानकारी कर लें। गोरखपुर-गाेंडा रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों का संचालन प्रभावित रखने का निर्णय लिया है। इसमें ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं, तीन ट्रेनों का संचालन भी बदले मार्ग से किया जाएगा।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर और गोंडा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए सिग्नल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। ऐसे में यहां से होकर आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन बदले मार्ग से किया जा रहा है। इसके साथ ही तीन ट्रेनों का संचालन एक से दो घंटे की देरी से करने का भी निर्णय लिया गया है। कहा कि यात्री ट्रेनों की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी के बाद ही यात्रा शुरू करें। वहीं, 10 जनवरी तक झांसी से चलने वाली झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस भी सर्दी के कारण निरस्त की गई है।
विज्ञापन




ये ट्रेनें इन तिथि में हैं निरस्त



ट्रेन नंबर 04137 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 25 दिसंबर काे ग्वालियर से निरस्त।

ट्रेन नंबर 04138 बराैनी-ग्वालियर स्पेशल एक्सप्रेस 26 दिसंबर को बरौनी से निरस्त।



ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकता एक्सप्रेस 10 जनवरी तक निरस्त।

ट्रेन नंबर 22197 कोलकता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 13 जनवरी तक निरस्त।



ट्रेन नंबर 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 व 29 दिसंबर को निरस्त।

ट्रेन नंबर 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 व 29 दिसंबर को निरस्त।



--

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें, इन स्टेशन पर नहीं रुकेंगी



ट्रेन नंबर 12597 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 24 दिसंबर को गोरखुपर-बरहनी-गोंडा के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगी। यह ट्रेन खलीलाबाद और बस्ती स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 24 दिसंबर को गोरखुपर-बरहनी-गोंडा के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगी। यह ट्रेन खलीलाबाद-बस्ती-मनकापुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।




ट्रेन नंबर 09043 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 दिसंबर को गोंडा-बरहनी-गोरखपुर के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेगी। यह गाड़ी बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

--



देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 25 दिसंबर को छपरा से 2.15 घंटे की देरी से चलेगी।



ट्रेन नंबर 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 23 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से दो घंटे की देरी से चलेगी।

ट्रेन नंबर 20103 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 दिसंबर को यात्रा के दौरान एक घंटे देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed