{"_id":"610aed908ebc3eaab41d49b8","slug":"there-will-be-programs-in-schools-on-independence-day-studying-from-16-jhansi-news-jhs2011750164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम, 16 से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम, 16 से पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में सभी शिक्षा बोर्ड के माध्यमिक कॉलेज 15 अगस्त से खुल जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम होंगे। वहीं 16 अगस्त से नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी। विद्यालय दो पालियों में संचालित किए जाएंगे। कक्षा में छात्र-छात्राओं को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार बैठाया जाएगा।
कोरोना वायरस से बचाव के कारण एक लंबे समय से विद्यार्थियों के लिए स्कूल कॉलेज बंद हैं। हालांकि शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। अब कोरोना वायरस का प्रभाव थम चुका है। ऐसे में शासन ने सभी माध्यमिक कॉलेज खोलने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव के निर्देशानुसार विद्यालयों में सप्ताह में शनिवार और रविवार को छोड़कर शेष पांच दिन पठन-पाठन 16 अगस्त से शुरू होगा। विद्यालय में 15 अगस्त को कार्यक्रम होंगे। लेकिन इनमें सीमित संख्या में विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। विद्यालयों को दो पालियों में संचालित किया जाएगा। कक्षा 9, 10, 11 और 12 के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रथम पाली में तथा शेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। प्रत्येक दिन विद्यालय परिसर का सैनिटाइजेशन किया जाएगा। साथ ही हैंड वॉश, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर भी रखना अनिवार्य होगा। हाथों के सैनिटाइजेशन के बाद ही विद्यार्थियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को कक्षा में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार बैठाया जाएगा।