Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi anorexia nervosa korean models social media reels girls

ये कैसी सनक: 32 किलो वजन, हीमोग्लोबिन 5.5; फिर भी खुद को मोटा समझ रही थी किशोरी, कोरियन मॉडल्स बनने की चाह

Thu, 26 Nov 2026 03:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

झांसी में 10 दिन के भीतर एनोरेक्सिया नर्वोसा के दो मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कोरियन मॉडल्स की रील्स से प्रभावित होकर किशोरियां और युवतियां खाना छोड़ रही हैं। एक 17 वर्षीय किशोरी का वजन महज 32 किलो और हीमोग्लोबिन 5.5 ग्राम मिला, फिर भी वह खुद को मोटा समझ रही थी। दोनों का उपचार और काउंसलिंग जारी है।

विज्ञापन
jhansi anorexia nervosa korean models social media reels girls
कोरियन मॉडल्स बनने की चाह में बच्चों को एनोरेक्सिया नर्वोसा ने घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर कोरियन मॉडल्स की रील्स बच्चों विशेषकर लड़कियों के दिमाग पर हावी हो रही हैं। लड़कियां कोरियन मॉडल्स की तरह स्लिम-ट्रिम और आकर्षक बनने के लिए खाना छोड़ रहे हैं। नाजुक हाल में पहुंचने के बावजूद वह स्वयं को मोटा महसूस कर रही हैं। यूपी के झांसी जिले में पहली बार ऐसे दो मामले सामने आए हैं। जिनका मानसिक रोग विशेषज्ञ उपचार और काउंसलिंग कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है यह मानसिक विकार एनोरेक्सिया नर्वोसा है।

विज्ञापन
Trending Videos

रील्स युवतियों के दिमाग पर डाल रहीं सीधा असर
जिला अस्पताल की मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. शिकाफा जाफरीन ने बताया कि सोशल मीडिया की रील्स किशोर-किशोरियों, युवक-युवतियों के दिमाग पर सीधा असर डाल रही हैं, जो काफी घातक है। उन्होंने बताया कि अब तक घंटों रील्स देखने के मामले आते थे, मगर पहली बार जिले में एनोरेक्सिया नर्वोसा के 10 दिन में दो मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि यह गंभीर मानसिक स्वास्थ्य एवं खान-पान का विकार है। इसमें वजन बढ़ने के डर से लोग खाना-पीना बहुत कम कर देते हैं। बेहद नाजुक पतला और नाजुक स्थिति में पहुंचने के बावजूद वे खुद को मोटा समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 32 किलो वजन, फिर भी खुद को मोटा समझती है किशोरी
डॉ. शिकाफा ने बताया कि शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली करीब 17 वर्ष की किशोरी को अचेत होने पर अस्पताल लाया गया, जब उसका वजन नापा गया तो वह सिर्फ 32 किलो निकला। जांच कराने पर पता चला कि उसका हीमोग्लोबिन 5.5 ग्राम है। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि वह कुछ भी खाती-पीती नहीं है। होश में आने के बाद जब डॉक्टरों ने उससे खाने-पीने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह काफी मोटी है। वह कोरियन मॉडल्स जैसा बनना चाहती है। उसकी मानसिक स्थिति देख किशोरी को मनोरोग विभाग भेज दिया गया, जहां काउंसलिंग करने से पता चला कि वह एनोरेक्सिया नर्वोसा मानसिक विकार की चपेट में हैं। उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

23 साल की युवती की हालत हुई नाजुक
डॉ. शिकाफा ने बताया कि शहर की करीब 23 वर्ष की युवती घर में अचानक बेहोश होकर गिर गया। परिजन नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे, जहां उसकी दिल की धड़कन काफी कम मिली। डॉक्टरों के उपचार से उसे होश आया, तो वह स्वयं को मोटा बताने लगी। वह फीयर ऑफ बेली फैट यानी एनोरेक्सिया नर्वोसा मानसिक विकार से ग्रसित मिली। उसे जिला अस्पताल के मानसिक रोग विभाग उपचार के लिए भेजा, जहां काउंसलिंग करने के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed