फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no shortage of water in the city: Uma

शहर में नहीं रहेगी पानी की किल्लत: उमा

Mon, 04 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of water in the city: Uma
झांसी। केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री एवं स्थानीय सांसद उमा भारती ने बताया कि नगर में पेयजल की समस्या समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा महानगर पेयजल योजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 2.49 अरब रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है। इसके अलावा रानी झांसी की गौरव गाथा पर आधारित क्रांति पथ पर भी काम पूरा हो गया है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी उन्होंने झांसी जन महोत्सव के समापन समारोह में दी।
विज्ञापन


मुक्ताकाशी मंच पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महानगर पेयजल योजना को अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) के तहत शामिल किया गया है। जल्द ही इस काम को शुरू कर दिया जाएगा। योजना के साकार रूप लेने से आने वाले कई दशकों तक महानगर में पानी की समस्या नहीं रहेगी। सभी क्षेत्रों में भरपूर पानी मिलेगा। 956 करोड़ की योजना के लिए केंद्र सरकार ने 249.5 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए कई जिलों को जोड़कर बनाए जा रहे रानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा पर आधारित पर्यटन परिपथ का काम भी पूरा हो गया है। जल्द ही इसके लिए केंद्र सरकार बजट रिलीज कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उमा ने झांसी के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि लक्ष्मीताल सौंदर्यीकरण योजना के लिए केंद्र द्वारा धनराशि आवंटित की जा चुकी है। मौके पर कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि झांसी का चयन स्मार्ट सिटी के प्रथम चरण में कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे शहर का कायाकल्प होगा तथा नागरिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस मौके पर नगर विधायक रवि शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री का स्वागत महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राजीव राय व अध्यक्ष मुकुंद मेहरोत्रा ने किया।

विधायक की थपथपाई पीठ
झांसी। महानगर पेयजल योजना के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने नगर विधायक रवि शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों को पानी की किल्लत से छुटकारा दिलाने के लिए विधायक द्वारा प्रभावी प्रयास किए गए। योजना को राज्य सरकार से होकर केंद्र के पास तक ले जाने में विधायक ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

24 घंटे मिलेगा शहर को पानी
झांसी। महानगर पेयजल योजना के साकार रूप लेने पर नगर को 24 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। योजना के तहत नगर में रोजाना 275 एमएलडी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जबकि, अभी नगर में 145 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है।


इस योजना में महानगर के उन 15 गांवों को शामिल किया जाएगा, जिनमें अभी पाइप पेयजल योजना नहीं पहुंची है। इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर की पुरानी पाइप लाइन को भी आवश्यकतानुसार बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed