फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was no electricity, a sleeping minor was molested

Jhansi News: नहीं थी बिजली, सो रही नाबालिग से छेड़खानी

Mon, 26 May 2025 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity, a sleeping minor was molested

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना प्रेमनगर अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले में बिजली गुल होने के बाद घर के बाहर सो रही नाबालिग से युवक ने छेड़खानी की। बच्ची के शोर मचाने पर पास सो रहे पिता की नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उनको धक्का देकर भाग निकला। पीड़िता के परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी है। महानगर में इन दिनों भीषण बिजली कटौती चल रही है। प्रेमनगर इलाके के बिजौली चौकी के आसपास के इलाके में भी शनिवार रात बिजली काट दी गई। पीड़िता के पिता का कहना है कि गर्मी से परेशान होकर वह अपनी नौ साल की बेटी के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आधी रात को मनोज प्रजापति नामक युवक सो रही उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। युवक की हरकतों से बच्ची की नींद टूट गई। बच्ची चिल्लाने लगी। उसकी आवाज से पिता की नींद टूट गई। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक, आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई हैं। टीम ने आरोपी के घर में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed