फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was little relief line

छोटी लाइन को मिली बड़ी राहत

Sat, 19 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
There was little relief line
train, jhansi news - फोटो : demo
ग्वालियर और श्योपुर कला के बीच बिछी दो सौ किलोमीटर लंबी छोटी लाइन पर अब रेल का संचालन बंद नहीं होगा। वैगन मरम्मत कारखाना के विशेषज्ञों के प्रयास से इस लाइन पर दौड़ने वाली ट्रेनों के कोच की मरम्मत की समस्या का समाधान हो गया है। यहां की ट्रेन के पहियों को वैगन मरम्मत कारखाने में ही असेम्बल किया जा रहा है। इससे अब रेल प्रशासन ने ट्रेन को बंद करने इरादा बदल दिया गया है।
विज्ञापन

रेल मंडल के ग्वालियर-श्योपुर कला स्टेशनों के बीच दो सौ किलोमीटर दूरी के दरम्यान बीस स्टेशन पड़ते हैं। यह दूरी तय करने के लिए यहां नैरोगेज (छोटी लाइन) लाइन बिछी हुई है। अभी तक एक दिन में इस लाइन पर तीन आने और तीन जाने के लिए कुल छह ट्रेनें दौड़ती थी। एक ट्रेन में अधिकतम आठ कोच होते हैं। मगर, मेंटेनेंस न हो पाने के कारण वर्तमान में अप और डाउन में चार ट्रेनें ही चल पा रही हैं और इन गाड़ियों में सात-सात कोच लगकर ही चल रहे हैं। बाकी कोच ग्वालियर स्टेशन की साइडिंग में खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मंडल रेल प्रशासन के पास इन ट्रेनों में जोड़ने के लिए 52 कोच हैं। इन गाड़ियों के पहिये जल्दी घिसते हैं और पहिये का पूरा सेट बदलने का कोई इंतजाम मंडल रेल प्रशासन के पास नहीं है। इस कारण पहिये घिसने के बाद जो कोच चलने की स्थिति में नहीं थे, उनको एक-एक कर इन ट्रेनों से हटाने का काम लगातार चल रहा था। इस कारण जुलाई माह में रेल प्रशासन ने नैरोगेज लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया था। मगर, क्षेत्र के लोग इसके विरोध में आ गए थे, जिससे रेलवे के सामने असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई थी। इस समस्या का समाधान झांसी के वैगन मरम्मत कारखाने ने निकाल दिया। कोलकाता के चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स कारखाने से आने वाले छोटी रेल लाइन के कोचों के पहियों को असेम्बल करने का काम वैगन मरम्मत कारखाने में शुरू हो गया है। अभी तक कारखाने में 80 व्हील सेट तैयार होकर साइडिंग में खड़े कोचों में लगा दिए हैं, इससे बीस कोच दुरुस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘छोटी रेल लाइन के डिब्बों के व्हील सेट सफलता पूर्वक बनाए जा रहे हैं। यह काम लगातार जारी है, इससे छोटी रेल लाइन पर ट्रेनें बंद करने का जो इरादा था, वह बदल दिया गया है। अगले माह से तीसरी ट्रेन का संचालन भी दुबारा शुरू होने की उम्मीद है।’

अतुल्य सिन्हा, मुख्य कारखाना प्रबंधक।

12 घंटे का है सफर
ग्वालियर- श्योपुर कला नैरोगेज लाइन की लंबाई 200 किलोमीटर है, लेकिन इस दूरी को तय करने में 12 घंटे लग जाते हैं। इस रूट पर ट्रेन अधिकतम तीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed