फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Body of a differently-abled person, missing for three days, found in a pond

Jhansi: तीन दिन से लापता दिव्यांग का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम, मऊरानीपुर क्षेत्र का मामला

Tue, 25 Aug 2026 01:32 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 25 Aug 2026 01:32 PM IST
सार

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बेटे का शव देखते ही पिता बदहवास हो गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Body of a differently-abled person, missing for three days, found in a pond
कमलेंदु रिछारिया की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के नीता कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय कमलेंदु रिछारिया का शव मंगलवार सुबह बाजपेयी तालाब में तैरता मिला। युवक तीन दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बताया गया कि नीता कॉलोनी निवासी राकेश रिछारिया का पुत्र कमलेंदु तीन दिन पहले रात करीब एक बजे घर से अचानक निकल गया था। परिजनों के मुताबिक, घर में पारिवारिक अनबन के बाद वह घर से निकला था। इसके बाद से परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह बाजपेयी तालाब पर मौजूद कर्मचारियों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बेटे की तलाश कर रहे राकेश रिछारिया भी तालाब पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त कमलेंदु के रूप में होते ही पिता बदहवास हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, कमलेंदु पढ़ाई में बेहद होनहार था और पैर से दिव्यांग था। उसने पिछले वर्ष मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर से संबंधित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी। हालांकि केंद्र सरकार का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण उसकी नियुक्ति नहीं हो सकी थी। परिजनों के अनुसार, इसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed