फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: ₹12.95 lakh collected under the pretext of securing a job at BHEL

Jhansi: बीएचईएल में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूले 12.95 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचने पर खुला खेल

Tue, 25 Aug 2026 11:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 25 Aug 2026 11:45 AM IST
सार

बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख की शिकायत पर मामला दर्ज कर बबीना पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: ₹12.95 lakh collected under the pretext of securing a job at BHEL
बीएचईएल, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचईएल में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी दिलाने के नाम पर 12.95 लाख रुपये लेने के आरोप में बबीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (मानव संसाधन) प्रसन्ना अरविंद वैद्य ने सीपरी बाजार निवासी नरेंद्र प्रताप पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अपर महाप्रबंधक ने तहरीर के जरिये पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को बीएचईएल के टीएनई विभाग में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक संतन शरण के पास संजय कुमार नामक व्यक्ति की ओर से ग्रुप सी और डी के फर्जी नियुक्ति पत्र तथा भर्ती के लिए धनराशि के लेनदेन से संबंधित दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजे गए थे। संजय ने बताया कि यह नियुक्ति पत्र नरेंद्र प्रताप पटेल ने उपलब्ध कराए थे। नरेंद्र पटेल ने संजय समेत अन्य युवकों से भर्ती के नाम पर करीब 12 लाख 95 हजार रुपये वसूले थे। बीएचईएल की ओर से यह नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुआ था। बीएचईएल का लेटरहेड, मुहर और संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर भी फर्जी मिले। सीओ सदर प्रिया सिंह के मुताबिक बबीना थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed