फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a scuffle with the police after receiving information about the dispute.

Jhansi News: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ धक्कामुक्की

Fri, 13 Sep 2024 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the police after receiving information about the dispute.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दो पक्षों के बीच आपसी विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस के साथ एक पक्ष के लोगों ने धक्कामुक्की कर दी, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

प्रेमनगर थाना इलाके के हंसारी निवासी राजू अहिरवार के बेटे का संबंध शहर कोतवाली थाना इलाके के ओरछा गेट निवासी लाल बहादुर के यहां तय हुआ था। बृहस्पतिवार की शाम राजू अपने रिश्तेदारों के साथ रिश्ते के संबंध में चर्चा करने लाल बहादुर के घर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। नौबत मारपीट पर आ पहुंची। मौके से किसी तरह निकलकर राजू अहिरवार शहर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। इस पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर ओरछा गेट चौकी इंचार्ज विवेक तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दूसरे पक्ष से कोतवाली चलने के लिए कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने लाने लगे। इसी दरम्यान महिलाएं पुलिस से उलझ गईं। विवाद में पुरुष भी कूद गए। उन्होंने पुलिस के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिस टीम ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। इस पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजू अहिरवार की शिकायत पर मुख्य आरोपी लाल बहादुर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed