फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a lot of play in motor purchase, after six years the price was reduced to half

जलसंस्थान में मोटर पंप खरीद में छह साल बाद आई कमी

Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of play in motor purchase, after six years the price was reduced to half
झांसी। जलसंस्थान में ब्लीचिंग पाउडर के खेल के बाद मोटर खरीद का खेल उजागर हुआ है। मंडलायुक्त की सख्ती के बाद ठेकेदारों का सिंडिकेट टूट गया है। छह साल पहले वर्ष 2015 में जो मोटर 67,935 रुपये में खरीदी गई थी, अब टेंडर के बाद उसे 30,584 रुपये में खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

जलसंस्थान के गड़बड़झाले पर लगाम लगाने के लिए मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने निर्देश दिए थे कि जो भी टेंडर डाले जाएं, उसमें खुली स्पर्धा की जाए। गुपचुप तरीके से टेंडर नहीं कराए जाएं। उन्होंने कमीशनमुक्त आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। दरअसल, इससे पहले जो भी टेंडर होते थे। उसमें एक शर्त जोड़ दी जाती थी कि अधिकृत विक्रेता ही प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इस कारण कुछ चुनिंदा फर्में ही टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो पाती थीं। फर्में मनमाने ढंग से टेंडर डालती थीं और पूल बनाकर काम करती थीं। लेकिन, मंडलायुक्त की सख्ती का असर यह हुआ कि झांसी डिवीजन जलसंस्थान की तीनों शाखाओं के अंतर्गत विभिन्न नलकूपों में पुरानी हो चुकी मोटरों को बदलने के लिए ई- निविदाएं आमंत्रित की गईं और कई फर्में शामिल हुईं। खुली स्पर्धा होने के कारण मोटरों की दरें काफी कम हो गईं। इससे विभाग को 25 प्रतिशत का फायदा हुआ।
विज्ञापन

सामग्री 2015 में कीमत (रुपये) 2021 में कीमत (रुपये)
5 हार्स पावर 67935 30584
7.5 हार्स पावर 75600 34184
10 हार्स पावर 83895 44500
15 हार्स पावर 106260 52300
20 हार्स पावर 130200 87000
25 हार्स पावर 142275 98000
30 हार्स पावर 149415 102000
जलसंस्थान द्वारा जो दरें 2015 में अनुमोदित की गईं थीं, छह साल बाद उन दरों में 20 प्रतिशत की कटौती हो गई है। इन दरों से जलसंस्थान को लाखों रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

= कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed