फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is no power greater than God: Shivakant, Shri Ram Katha going on in Hansari

भगवान से बड़ी कोई शक्ति नहीं : शिवाकांत, हंसारी में चल रही श्रीराम कथा

Tue, 03 Dec 2024 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
There is no power greater than God: Shivakant, Shri Ram Katha going on in Hansari

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। हंसारी पावर हाउस के पास चल रही श्रीराम कथा के छठवें दिवस पर कथाव्यास द्वारा भक्त प्रह्रलाद भक्ति, सत्यनिष्ठा एवं भगवान नारायण में अटूट विश्वास का प्रसंग सुनाया गया। जिसको सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।




श्रीराम कथा में भक्त प्रह्रलाद की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रह्रलाद राक्षसराज हिरण्यकश्यप के पुत्र होकर भी भगवान विष्णु के परम भक्त थे। हिरण्यकश्यप ने स्वयं को भगवान घोषित कर दिया और अपने पुत्र से भगवान विष्णु की भक्ति छोड़ने को कहा, लेकिन प्रह्रलाद ने अपने पिता की बात मानने से इन्कार कर दिया और हर संकट को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उनकी भक्ति ने यह सिद्ध कर दिया कि भगवान से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती। कहा कि आज के समाज में सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलना कठिन है, लेकिन प्रह्रलाद का जीवन यह सिखाता है कि सत्य के लिए लड़ाई लड़ना सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर नितेंद्र राय, पुष्पेंद्र राय, नरेंद्र कुमार राय, रमेश ग्वाल, महेंद्र, संतोष राय, कौशल राय, पूरन पाल, करन सिंह यादव, ज्ञान सिंह, भगवान दास राय, शिवशंकर राय, केदार राय, जयप्रकाश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed