फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is a possibility of change in the weather from tomorrow, there will be relief from the heat

Jhansi News: कल से मौसम के रुख में बदलाव के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Wed, 24 May 2023 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of change in the weather from tomorrow, there will be relief from the heat
फोटो----
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अगले तीन-चार दिनों के दरम्यान गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार से आसमान में हल्के बदल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे अधिकतम तापमान में चार-पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
गर्मी का प्रकोप लगातार जारी बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप खिल जाती है और दोपहर में लू का प्रकोप बना रहता है। लेकिन, बृहस्पतिवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक हल्के व मध्यम बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को छह मिमी, शुक्रवार को 18, शनिवार को 25 और रविवार को चार मिमी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान उत्तर से पश्चिम की ओर 15 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंंगी। मौसम के इस बदले हुए रुख से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। लू का प्रकोप भी कम होगा। इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

000000
प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा झांसी
झांसी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को झांसी के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को झांसी का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा था, मंगलवार को 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा के बाद झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। दिन भर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास कराते रहे। हालांकि, मंगलवार की तड़के मामूली बारिश हुई थी, परंतु दोपहर में इसका मौसम पर असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed