फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There are neither electric poles nor cables.. in such a way how to improve the power system

न बिजली के पोल हैं और न ही केबल..ऐसे में कैसे करें बिजली व्यवस्था को बेहतर

Sat, 18 Jun 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
There are neither electric poles nor cables.. in such a way how to improve the power system
झांसी। बिजली के खंभे नहीं हैं। केबल का भी टोटा है। ट्रांसफारमर ऑयल की भी कमी हो गई। केबल बॉक्स भी स्टोर में नहीं हैं। अब जरा सोचिए कि ऐसे में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तो कैसे। महानगर में ही 100 पोल ऐसे हैं जो पूरी तरह से जर्जर हैं लेकिन इन्हें भी बदला नहीं जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों पर इस्तेमाल होने वाले छोटे ट्रांसफारमर का इस कदर टोटा हो गया है कि किसान कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बुंदेलखंड विकास निधि, स्मार्ट योजना, रिवैंप योजना और उपभोक्ता जमा योजना चल रही हैं। लेकिन उपकरणों की कमी के कारण इन योजनाओं को रफ्तार नहीं दी जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बिजली के पोल के लिए आ रहे हैं मगर स्टोर खाली है। जहां नए कनेक्शन देकर लाइन बनाई जानी है वह भी इस समय बन नहीं पा रही है। पुराने जर्जर तार हटाकर उनके स्थान पर केबल की लाइन डाली जानी है लेकिन केबल की कमी के कारण यह योजना भी फंस गई है। अफसरों का कहना है कि वह लोग उपकरणों की मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही टोटा दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन उपकरणों की कमी
बिजली के पोल
ट्रांसफारमर ऑयल
केबल बॉक्स
छोटे ट्रांसफारमर
कनेक्शन मंजूर लेकिन नहीं खिंच पा रही लाइन
झांसी। बिजली अफसरों का कहना है कि बिजली कनेक्शन मंजूर होने के बाद भी वह लोग लाइन नहीं बना पा रहे हैं। पोल बगैर लाइन कैसे खिंचेगी। जिन लोगों के कनेक्शन मंजूर हो गए हैं वह दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु ने बताया कि सैकड़ों उपभोक्ताओं ने नये कनेक्शन के लिए पैसा भी जमा कर दिया, लेकिन विभाग के पास खंभे, केबल और अन्य उपकरण न होने के कारण लाइन तैयार नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर में नौ मीटर वाले बिजली के पोल और केबल नहीं हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी लाजमी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर आगरा भेजा गया है। जल्द ही सभी बिजली के उपकरण उपलब्ध हो जाएंगे। - राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, भंडार गृह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed