फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   theft in hidle colony

हाइडिल कालोनी के दो घरों में हजारों की चोरी

Wed, 25 Oct 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 25 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
theft in hidle colony
crime, jhansi news - फोटो : demo pic
हाइडिल कालोनी में रहने वाले बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) शिवेंद्र कुमार और बाबू अनिल श्रीवास्तव के सूने घर से बदमाशों ने हजारों की नकदी और सामान पार कर दिया। यहां तक कि दसवीं में पढ़ने वाले अनिल के बेटे का किताबों से भरा बैग भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


कानपुर के कल्याणपुर निवासी शिवेंद्र कुमार बबीना में जेई हैं, जो पत्नी और बच्चों के साथ हाइडिल कालोनी स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। सोमवार की सुबह सपरिवार कानपुर चले गए थे। रात में बदमाश ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के बर्तन, पंद्रह हजार रुपये नकद, एटीएम, चेक और पासबुक, भरा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह काम वाली बाई ने पड़ोसियों को बताया और जेई को भी मोबाइल पर खबर दी। सूचना पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने जांच- पड़ताल की। जेई ने बताया कि अक्तूबर 2015 में भी उनके आवास में चोरी हुई थी। चोरों का आज तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


इधर, हाइडिल कालोनी में ही रहने वाले अनिल श्रीवास्तव परिवार के साथ दीपावली पर अपने गांव डबरा के बरौठा गए थे। मंगलवार की शाम वह जब लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान अस्तव्यस्त था। बदमाश अलमारी में रखे सोने की झुमकी, कानों की बाली, चार जोड़ी पायलें, बिछिया, सात हजार रुपये नकद, चेक और पासबुक, किताब. कापियों से भरा दसवीं में पढ़ने वाले उनके बेटे का बैग भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed