फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The youth and the inspector clashed in the dispute over parking the car, the video of the assault went viral

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक एवं दरोगा भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल

Wed, 30 Mar 2022 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
The youth and the inspector clashed in the dispute over parking the car, the video of the assault went viral
झांसी। प्रेमनगर इलाके के बिजौली मोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दरोगा एवं युवक आपस में भिड़ गए। दरोगा के पक्ष से दूसरे लोग भी आ गए। इन लोगों ने युवक को पीट दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी मेें कैद हो गई। प्रेमनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा पुत्र गोविंद नारायण इन दिनों मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में तैनात है। उसके भाई का हंसारी में घर है। मंगलवार करीब पौने दो बजे दरोगा जितेंद्र अपनी कार रोड के किनारे खड़ी करके घर में चला गया। इस वजह से वनमाली यादव पुत्र परशुराम का ट्रैक्टर नहीं निकल पा रहा था। थोड़ी देर बाद जब जितेंद्र बाइक लेकर लौट रहा था तभी दोनों में बहस होने लगी। तैश में आकर दरोगा जितेंद्र ने वनमाली को चांटे जड़ दिए। युवक भी दरोगा से लिपट गया। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दरोगा को युवक ने भी गिरा दिया। इसके बाद दरोगा के पक्ष से अन्य लोग भी आ गए। इन लोगों ने युवक को मिलकर धुन डाला। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने वनमाली के खिलाफ एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज किया है जबकि जितेंद्र के खिलाफ मारपीट के आरोप में मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed