फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The younger sister took seven rounds in the marriage hall of the elder sister

बड़ी बहन के विवाह मंडप में छोटी बहन ने लिए सात फेरे

Sat, 14 May 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The younger sister took seven rounds in the marriage hall of the elder sister
झांसी। बूढ़ा गांव में बड़ी बहन के शादी से पहले कुएं में कूदकर जान देने के बाद परिजनों ने उसकी छोटी बहन का विवाह उसी मंडप में बड़ी बहन के दूल्हे के साथ कर दिया। पंचायत की रजामंदी से परिजनों ने यह फैसला लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात ही पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह करा दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव निवासी संजीव पाल की सबसे बड़ी बेटी प्रीति ने बरात आने से पहले कूएं में कूदकर जान दे दी थी। प्रीति जबरन शादी तय कर दिए जाने से नाराज थी। प्रीति के इस कदम से परिजन भी स्तब्ध रह गए। दुल्हन के आत्मघाती कदम उठाने की सूचना पर भट्टागांव के कुमहर्रा गांव निवासी वर पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। प्रीति के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर ही गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद गांव के पंचों एवं परिजनों ने छोटी बहन पूजा का विवाह बड़ी बहन के दूल्हे निखिल से कराने का फैसला किया। लड़के पक्ष ने भी यह फैसला मान लिया इसके बाद बृहस्पतिवार देर-रात ही मंडप में छोटी बहन ने फेरे लिए। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह पूजा की विदाई भी कर दी गई। विदाई के बाद सभी रिश्तेदार वापस लौट गए। संजीव की तीन लड़कियों में प्रीति (20) सबसे बड़ी थी जबकि पूजा (18) मझली एवं निशा सबसे छोटी है। परिजनों का कहना है विवाह की तैयारियों में ही उनका काफी पैसा खर्च हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed