फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man committed suicide by hanging when his wife did not return from her parents' house.

Jhansi News: पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने फंदा लगा दी जान

Mon, 22 Jul 2024 05:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging when his wife did not return from her parents' house.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी होकर युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी करीब 15 दिन से मायके में थी। उसे लेकर युवक अपनी ससुराल भी गया लेकिन पत्नी ने वापस आने से इन्कार कर दिया। दुखी होकर युवक ने जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों सौंप दिया है।


बरुआसागर के लक्ष्मणपुरा गांव निवासी रविदास (29) पुत्र धीरेंद्र ट्रक चलाता था। तीन साल पहले उसकी शादी मनीषा से हुई थी। परिवार में एक साल का एक बेटा है। करीब 15 दिन पहले मनीषा मायके चली गई थी। इसके बाद वापस नहीं आ रही थी। शनिवार को रविदास उसे लेने ससुराल गया था लेकिन मनीषा वापस आने को राजी नहीं हुई। इससे रवि दुखी था।
विज्ञापन

शनिवार रात वह शराब पीकर घर लौटा। घर में आकर उसने मां-बाप को बताया कि मनीषा वापस लौटने को राजी नहीं। इसके बाद अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिलने पर परिवार में रोना-पिटना मच गया। तीन भाइयों में रविदास सबसे बड़ा था। छोटे भाई रोहित के तीन साल पहले सांप के डसने से मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed