फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The woman was slapped by the constable in the police station, also pushed

दरोगा ने की महिला से अभद्रता, लाइन हाजिर

Sat, 14 Aug 2021 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The woman was slapped by the constable in the police station, also pushed
झांसी। शुक्रवार को प्रेमनगर थाने में तैनात एक दरोगा ने सारी हदें पार करते हुए सरेआम एक महिला के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, उसके साथ आईं अन्य महिलाओं के साथ धक्कामुक्की भी की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के एसएसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी गरौठा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पुलिया नंबर नौ मरघटे के पास निवासी मीना शुक्रवार को अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ प्रेमनगर थाने में पहुंची थीं। वे क्षेत्र की ही एक महिला के खिलाफ शिकायत लेकर थाने में गईं थीं। महिलाएं अपना पक्ष रख ही रहीं थीं कि थाने में तैनात उप निरीक्षक संदीप यादव भड़क गए। दरोगा का पारा इतना हाई हो गया कि उन्होंने सरेआम महिला के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके अलावा अन्य महिलाओं से धक्कामुक्की की। घटना का वीडियो बना रहे युवक को पकड़ने के लिए भी दरोगा दौड़ पड़े। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस पर एसएसपी शिवहरि मीणा ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मामले की जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी गरौठा आभा सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह चौहान का कहना है कि सन 2019 में मीना ने एक महिला से अपने मकान का एग्रीमेंट किया था। लेकिन, बाद में वो रजिस्ट्री में आनाकानी करने लगी। इस पर दूसरी महिला की ओर से लीगल नोटिस जारी कर दिया गया। लीगल नोटिस जारी करने वाली महिला की शिकायत लेकर थाने में महिलाएं आईं थीं। महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला सिपाही से वे अभद्रता करने लगीं, उप निरीक्षक महिला सिपाही को बचाने के लिए आए। इसी दरम्यान ये घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। ये भी सामने आया है कि घटना से पहले महिलाएं थाने में हंगामा कर रहीं थीं। जबकि, उनके साथ आए पुरुष सदस्य वीडियो बना रहे थे।
- अरुण कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed