फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The woman constable's lover committed suicide by consuming poison after she refused to marry him.

Jhansi News: महिला सिपाही के शादी करने से इन्कार पर प्रेमी ने जहर निगलकर दी जान

Tue, 23 Sep 2025 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The woman constable's lover committed suicide by consuming poison after she refused to marry him.
झांसी। इटावा में तैनात महिला सिपाही के शादी करने से इन्कार कर देने से दुखी होकर उसके प्रेमी करगुवां निवासी साहित्य खरे (25) ने रविवार को जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। युवक पहले से शादीशुदा था।
विज्ञापन


मूल रूप से मोंठ के अखाड़ापुरा गांव का साहित्य खरे थाना नवाबाद के करगुवां इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि साहित्य मेडिकल कॉलेज स्थित एक प्राइवेट डायग्नोसिस सेंटर में एक्सरे टेक्नीशियन था। वर्ष 2019 में उसकी शादी हुई थी। मनमुटाव होने से पत्नी मायके में रहने लगी। इस दौरान उसकी दोस्ती बिजौली निवासी महिला सिपाही से हो गई। इन दिनों उसकी तैनाती इटावा में है। महिला सिपाही ने उससे शादी का वादा किया, फिर पिछले माह उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस वजह से साहित्य परेशान रहने लगा। शुक्रवार को साहित्य महिला सिपाही से मिलने इटावा गया था। कई बार मनाने पर भी महिला सिपाही राजी नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह साहित्य महिला सिपाही के पिता से मिलने बिजौली गया। उसके पिता भी शादी कराने को राजी नहीं हुए। इससे दुखी साहित्य ने शाम को घर आकर जहर निगल लिया। साहित्य परिवार का इकलौता बेटा था। बहन शालिनी की आठ महीने पहले शादी हुई थी। साहित्य के कोई संतान नहीं है। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed