फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The weather was favorable, it rained heavily in Jhansi on the first day

Jhansi News: मौसम मेहरबान, झांसी में पहले दिन झूमकर हुई बारिश

Thu, 19 Jun 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The weather was favorable, it rained heavily in Jhansi on the first day

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। चार साल बाद तय समय पर ललितपुर-सोनभद्र के रास्ते मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी है। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम में नमी आ गई है। मौसम विभाग ने झांसी में पहली बारिश 25.6 एमएम रिकॉर्ड की है।



मौसम विभाग विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि 2021 के बाद से इस साल ललितपुर-सोनभद्र के रास्ते मानसून तय समय पर आया है। इस साल रिकॉर्ड बारिश होने के भी आसार हैं। उन्होंने बताया कि कल भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। ठंडी हवा से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। बुधवार को दिन में आसमान साफ होने के कारण अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 20 से 22 जून यानी तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि तीन दिन में होने वाली रिकॉर्ड बारिश 250 एमएम तक दर्ज हो सकती है। मंगलवार को 25.6 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। बुधवार को दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को भले ही बेचैन किया पर शाम के वक्त आसमान में फिर से बादल घिर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडल में झांसी में हुई सबसे ज्यादा बारिश



मंडल में झांसी में सर्वाधिक बारिश 25.6 एमएम दर्ज की गई। उसके बाद उरई में 14.1 एमएम और ललितपुर में सिर्फ 0.6 दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article