फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The water of ponds started drying up due to increasing heat

Jhansi News: गर्मी बढ़ने से सूखने लगा तालाबों का जल

Fri, 02 May 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The water of ponds started drying up due to increasing heat
कई हैंडपंप से भी नहीं निकल रहा पानी
विज्ञापन

चिरगांव। मई शुरू होते ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे जहां ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब सूखने लगे हैं वहीं कई हैंडपंपों का पानी भी नीचे चला गया है। अगर इन तालाबों में पानी भरने की व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी समय में पशुओं के समक्ष पीने के पानी का संकट खड़ा हो जाएगा ।
चिरगांव क्षेत्र में मोंड़कला, मड़गुवां, मड़ाडिलावली,बेरबई, बारेई, बघैरा, पचार, सितौरा, चंदवारी, ध्वानी, नादखास, कुकरगांव, रौरा, रामनगर के तालाबों का पानी सूख गया है। वहीं पटटीकुम्हर्रा, मिरौना, बरौल में थोड़ा बहुत पानी बचा है, वह भी जल्द सूख जाएगा। चिरगांव ब्लॉक में बनाए गए 23 अमृत सरोवर में आधा दर्जन पहले ही सूखे चुके हैं। इसके साथ ही चिरगांव ब्लाॅक की तिरेसठ ग्राम पंचायतों में कुल 2622 हैंडपंप लगे हैं, जिनमें 218 स्थायी तथा अस्थायी रूप से खराब हैं। इनमें कोई कम पानी दे रहा है, तो कहीं पानी नीचे चला गया है तो किसी के पाइप गल गए हैं ।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा का कहना है कि तालाबों की खोदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही जिन हैंडपंपों की मरम्मत हो सकती है, उन्हें कराया जा रहा है और जो रीबोर योग्य हैं उनकी सूचना जिले पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed