फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The victim of cyber crime committed suicide by hanging

साइबर क्राइम की शिकार हुई छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 20 Jul 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The victim of cyber crime committed suicide by hanging
झांसी। थाना नवाबाद इलाके में साइबर क्राइम की शिकार हुई एक छात्रा ने रविवार की रात को फांसी लगाकर जान दे दी। एक कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उसके साथ ठगी कर ली थी। तब से वो तनाव में रहने लगी थी। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गुमनावारा में रहने वाले जगमोहन पाराशर किसान हैं। इसके अलावा वे एक मेडिकल एजेंसी पर कार्य किया करते थे। उनकी बेटी यशस्वी पाराशर (21) इंटरमीडिएट पास करने के बाद से जॉब की तलाश में थी। इसी बीच उसको एक नामचीन आयुर्वेदिक कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नाम की कंपनी में जॉब होने की जानकारी हुई। उसने ऑनलाइन आवेदन कर दिया। कंपनी ओर से उसे बताया कि उसका सिलेक्शन हो गया है। कंपनी की ओर से दिए जाने वाले लैपटॉप व अन्य सामग्री के एवज में उससे किस्तों में 48,500 रुपए की रकम मांगी गई, जो उसके पिता ने ऑनलाइन ट्रांसफर की। रकम पहुंचने के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल बंद जाने लगे। तब उन्हें अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की थी, परंतु कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन, इसके बाद से यशस्वी परेशान रहने लगी थी। उसे आत्मग्लानि थी कि उसकी वजह से पिता की मेहनत की कमाई बर्बाद हो गई। इसी मानसिक अवस्था में उसने बीती रात अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुई। परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed