फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Urs Mubarak of Hazrat Dada Mian was celebrated with aqeedat

अकीदत के साथ मनाया गया हजरत दादा मियां का उर्स मुबारक

Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Urs Mubarak of Hazrat Dada Mian was celebrated with aqeedat
झांसी। बुधवार को पुलिया नंबर नौ स्थित हजरत दादा मियां रहमतुल्ला अलैह का 93 वां उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उर्स में जायरीनों ने मजार-ए-अकदस पर चादर और गुलपोशी की। फातिहा के बाद लोगों को तबऱुर्क तकसीम किया गया।
विज्ञापन

उर्स की शुरूआत दादा मियां मुहल्ले में स्थित हुजरे से चादर को उठाकर की गई। जिसे पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। चादर के साथ चल रहे लोगों का जगह-जगह फूल माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चादर के आगे चल रही कव्वालों की टोलियाें ने माहौल को काफी नूरानी कर दिया था। क्षेत्र भ्रमण के बाद चादर कब्रिस्तान स्थित दादा मियां के मजार पर पहुंची जहां पर सभी का जोरदार स्वागत कर चादर को मजार पर चढ़ाया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर लंगर वितरित किया। वहीं मजार पर महिलाओं और बच्चों ने कुरान-ए-पाक की तिलावत की। इस मौके पर सज्जादा नशीं हाजी हाफिज अनीस, हाजी सूफी शकील, अब्दुल सलीम, शेख वाहिद, महमूद मंसूरी, तबरेज मंसूरी, साहिल मंसूरी, पप्पू राजा, जफर मंसूरी, शाहिद मंसूरी, उवैस मंसूरी, फारूख अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed