{"_id":"682a451c8ea29f8bb2050bb4","slug":"the-train-going-from-jhansi-to-mumbai-was-sent-off-without-cleaning-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-557975-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बगैर सफाई कराए रवाना कर दी झांसी से मुंबई जाने वाली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बगैर सफाई कराए रवाना कर दी झांसी से मुंबई जाने वाली ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। एसी कोच हो या स्लीपर, मुंबई से आने और जाने वाली ट्रेनों का बड़ा बुरा हाल है। आलम यह है कि झांसी मंडल से चलने वाली ट्रेन के एसी और स्लीपर कोच में बगैर सफाई कराए रवाना कर दिया जा रहा है। ट्रेन के रवाना होते ही एसी कोच में सवार यात्री ने इसकी शिकायत की। इधर, मुंबई से आने वाली पनवेल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में मुंबई से ही बगैर पानी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से चलकर मुंबई जाने वाली ट्रेन 22195 वीजीएलजे-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने तय समय पर शाम 4:50 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन में ए-1 काेच में यात्रा कर रहे गौरव ने ट्रेन के रवाना होने के बाद बाथरूम में गए तो वहां गंदगी फैली थी। इस संबंध में कोच में अंकित नंबर पर संपर्क किया पर कोई जवाब नहीं मिला। यह हाल एसी का ही नहीं बल्कि स्लीपर के कोचों का भी था। जबकि, इस गाड़ी की आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बेहतरी के मामले में 5 में से 4 अंक है। यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित होती है फिर भी इस ट्रेन की साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर ग्वालियर स्टेशन पर कोच को साफ कराने का काम किया गया तथा सफाई एजेंसी को भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, पनवेल से चलकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 15066 में एस-3 कोच में सफर कर रहे सनी पांडेय ने बताया कि मुंबई से इस ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं भरा गया और बगैर पानी के यह ट्रेन झांसी स्टेशन तक आई। यात्रा के दौरान कई बार शिकायत की पर कोच में पानी नहीं भरा गया। इसके चलते टॉयलेट से आ रही बदबू से यात्री परेशान थे। इसी ट्रेन के एस-2 में सफर कर रहे सचिन गुप्ता ने कोच में जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से होने वाली असुविधा की शिकायत की। इस पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर कोच में जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को नीचे उतारकर ट्रेन को रवाना कराया।
विज्ञापन