{"_id":"62250adf8e305e00a65afd1c","slug":"the-tenure-of-the-smart-city-mission-worth-rs-1857-crore-will-end-on-31st-jhansi-news-jhs216248069","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 को खत्म हो जाएगा 1857 करोड़ रुपये वाली स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 को खत्म हो जाएगा 1857 करोड़ रुपये वाली स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल
विज्ञापन
झांसी। झांसी को स्मार्ट बनाने के दावे के साथ शुरू हुए स्मार्ट सिटी मिशन के पांच साल का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। इसके तहत कुल 1857 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट तैयार कराए गए जिनमें से 1746.91 करोड़ रुपये के ही प्रोजेक्ट तैयार हुए। मिशन का कार्यकाल खत्म होने के बाद भविष्य में इनका संचालन कैसे होगा, फिलहाल इसको लेकर ऊहापोह पैदा हो गया है।
स्मार्ट सिटी मिशन में झांसी 23 जून 2017 को चुनी गई थी। शुरूआत में तत्कालीन अफसरों की तनातनी के चलते काफी समय तक इसके काम शुरू नहीं हुए। पहले चार साल में महज 5.47 करोड़ के काम ही निपटाए जा सके। वर्ष 2020 से इसके काम में कुछ रफ्तार आई। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए कुल 93 प्रोजेक्ट तैयार किए गए लेकिन, सिर्फ 84 कार्य ही मंजूर हुए।स्मार्ट सिटी मिशन के अपर सीईओ शादाब असलम का कहना है कि मिशन का कार्यकाल खत्म होने पर इनके संचालन की व्यवस्था तय की जाएगी।
इन अहम कार्यों पर खर्च हुई स्मार्ट सिटी मिशन की रकम
- अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर
- ध्यानचंद स्टेडियम में वातानुकूलित बैडमिंटन कोर्ट
- 40 पार्कों में ओपन जिम
- पानी वाली धर्मशाला, आंतिया तालाब एवं लक्ष्मी ताल का सुंदरीकरण
- जीजीआई स्कूल के नए भवन का निर्माण
- सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा पैनल
- 40 पार्कों में योग केंद्र का निर्माण
- महानगर में इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन
- किले के अंदर लाइट एंड साउंड शो और बाउंड्रीवाल
- ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का काम
------------
अधूरे रह गए कार्य
- महानगर में शहर में स्मार्ट रोड का बनाया जाना
- अंडरग्रांउड तार बिछाने का काम
- नई सेप्टेज प्रबंधन प्रणाली
- स्मार्ट वेंडिंग जोन
- ध्यानचंद्र स्टेडियम में हाकी मैदान में फ्लड लाइटों की स्थापना
- सामुदायिक रसोई में निशुल्क भोजन
- आधुनिक कार पार्किंग स्पेस
- नाइट मैच के लिए फ्लड लाइट
--------
एक नजर में स्मार्ट सिटी के काम
कुल प्रोजेक्ट 93
लागत- 1857.16