फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The team searched the CCTV cameras of the railway station

Jhansi News: टीम ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Mon, 29 Jul 2024 06:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
The team searched the CCTV cameras of the railway station
झांसी। दो यात्रियों की मौत के मामले की रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। यहां आई टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें अवैध वेंडर ट्रेन में चढ़ता नजर आया। घटना के संबंध में पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में शुक्रवार की सुबह करौदा स्टेशन के पास एक अवैध वेंडर चाय बेचने के लिए चढ़ गया था। उसके थर्मस खोलते ही पूरी गर्म चाय गोंडा निवासी विश्वनाथ, पुणे निवासी मनीष और गोरखपुर निवासी दीपक पर गिर गई थी, जिससे तीनों बुरी तरह झुलस गए थे। इससे मची अफरा-तफरी के बीच कोच के गेट पर बैठे यात्री जसवंत और ज्ञान सिंह चलती ट्रेन से गिर गए थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आरपीएफ की ओर से घटना की जांच के आदेश दिए गए थे। जांच की जिम्मेदारी ग्वालियर के सहायक सुरक्षा आयुक्त को सौंपी गई थी। रविवार को झांसी पहुंची टीम ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनकी फुटेज में अवैध वेंडर लाल शर्ट में गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में सवार होता नजर आ रहा है। इसके अलावा जांच टीम ने घटना के संबंध में स्टेशन पर स्टॉल चलाने वाले कर्मियों व कुछ संबंधित रेल कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बीना में किया अंतिम संस्कार
हादसे में मारे गए यात्री गोरखपुर निवासी जसवंत का बीना में उसके परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार किया। उन्होंने बताया कि जसवंत तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके कंधों पर ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। वह मजदूरी के लिए घर से निकला था। इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed