{"_id":"6903caa007e0398cce0fedd3","slug":"the-size-of-the-pothole-on-the-betwa-river-bridge-is-increasing-jhansi-news-c-317-1-eri1001-101792-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आकार बढ़ता जा रहा है बेतवा नदी के पुल के गड्ढे का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आकार बढ़ता जा रहा है बेतवा नदी के पुल के गड्ढे का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। बेतवा नदी के पुल पर गड्ढा हो गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों को पुल को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
एरच में बेतवा नदी के पुल पर दो माह पहले गड्ढा हो गया था, जिसका आकार लगातार बढ़त जा रहा है। गड्ढे की वजह से लोगों को पुल वाहन लाने ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन, ध्यान नहीं दिया गया है।
बता दें कि बेतवा पुल से भारी वाहनों का आवागमन भी लगातार बना रहता है। अगर समय रहते अधिकारियों द्वारा पुल के बीच बना यह गड्ढा ठीक नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। इसके अलावा पुल के निकट लगी झाड़ियां भी दुर्घटना को दावत दे रही हैं।
विज्ञापन
000000
फोटो-- -30ERI_M_3_30102025_317.jpg
बेतवा नदी के पुल के बीच गड्ढा हो जाने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है। इसे जल्द सही कराया जाए।
- धर्मेंद्र कुमार बाजपेई00
फोटो-- -30ERI_M_4_30102025_317.jpg
बेतवा नदी के पुल के गड्ढे को सही कराए जाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक यह सही नहीं कराया गया है। इससे आमजन को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
- जयचंद्र राजपूत, अध्यक्ष-नगर पंचायत एरच
00
एरच में बेतवा नदी के पुल की मरम्मत कार्य के लिए एस्टिमेट तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल के बीच बने गड्ढे को जल्द भरा जाएगा
- शुभम गुप्ता, सहायक अभियंता- लोक निर्माण विभाग

फोटो