फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The situation in schools has not changed...children are studying in unsafe buildings

Jhansi News: स्कूलों में नहीं बदले हालात...असुरक्षित भवनों में पढ़ रहे नौनिहाल

Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The situation in schools has not changed...children are studying in unsafe buildings

विज्ञापन


झांसी। राजस्थान में विद्यालय की छत गिरने से सात छात्रों की मौत के बाद प्राथमिक विद्यालयों के सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी झांसी और ललितपुर के प्राथमिक विद्यालयों के हालात अच्छे नहीं हैं। कहीं दीवारों में सीलन तो कहीं टपकती छत के नीचे बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कहीं एक ही कक्षा में कई क्लासें चल रही हैं तो कहीं विद्यालय के बाहर पानी भरा है।

टोड़ी फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय दुगारा का भवन जीर्णशीर्ण होने पर सितंबर 2024 में उसे ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद से विद्यालय का संचालन परिसर में बने एक कमरे में ही किया जा रहा है। पांचों कक्षाओं के सभी 63 बच्चे छोटे से एक कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। इससे अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हैं। पूरा विद्यालय एक शिक्षिका के भरोसे है। प्रधानाध्यापक और शिक्षा मित्र इन दिनों प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन




00000



तालाब के किनारे से आते हैं बच्चे



प्राथमिक विद्यालय दुगारा मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग के पास है। इसका मुख्य द्वार लंबे समय से बंद है, जिससे बच्चों को रोजाना तालाब के रास्ते से होकर स्कूल आना पड़ता है, जो बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




00

भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट आते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बच्चों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में मर्ज करने का सुझाव ग्रामीणों को दिया गया था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया है।



- मनोज कुमार लक्षकार, बीईओ, गुरसराय


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed