फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The secretary's misdeeds reached the Agriculture Minister and he was immediately suspended.

Jhansi News: कृषि मंत्री तक पहुंची सचिव की करतूत, तत्काल किया सस्पेंड

Tue, 14 Oct 2025 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 14 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The secretary's misdeeds reached the Agriculture Minister and he was immediately suspended.
बामौर ब्लॉक में गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति को दे दी थी ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर उर्वरक
विज्ञापन

शिकायत एआर कोऑपरेटिव से होने के बाद मामले को दबाया, प्रधान ने भी किया था विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बामौर साधन सहकारी समिति के सचिव ने एक ट्रॉली खाद एक गांव के रसूखदार को उपलब्ध करा दी। जबकि अन्य किसान खाद के लिए दिनभर लाइन में लगे रहे। इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पाई। इसकी शिकायत एआर कोऑपरेटिव से की गई लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। सोमवार को यह मामला कृषि मंत्री के सामने पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई करने का आदेश दिया। आनन-फानन में सचिव दौलतराम को निलंबित कर दिया गया। 15 दिन में जांच के बाद सचिव पर सहकारी समिति नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।
10 अक्तूबर को बी पैक्स बामौर समिति से ट्रैक्टर ट्रॉली से खाद ले जाने का वीडियो वायरल (इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती) हुआ था। इस संबंध में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कृष्ण कुमार से एक प्रधान ने शिकायत की लेकिन मामला दबा दिया गया। कृषि मंत्री सोमवार को रबी गोष्ठी में आए तो एक किसान ने यह मामला उठाया। इस संबंध में सचिव दौलतराम से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन


इन्हें सौंपी कमान
निलंबन के बाद गरौठा के अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इधर, निलंबन के बाद दौलतराम बी पैक्स खड़ैनी से संबद्ध रहेंगे। बीपैक्स धनौरा के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार गौरीशंकर गुप्ता, बी पैक्स बामौर के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार महेंद्र यादव को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed