फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The robbers of Pushpak and Patna Indore Express could not come to the hands of railway security agencies

रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं आ सके पुष्पक व पटना इंदौर एक्सप्रेस के लुटेरे

Fri, 27 Aug 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
The robbers of Pushpak and Patna Indore Express could not come to the hands of railway security agencies
झांसी। पुष्पक एक्सप्रेस व पटना इंदौर एक्सप्रेस के लुटेरे बृहस्पतिवार को भी रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं लग सके। जीआरपी व आरपीएफ की टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों में छानबीन करती रहीं। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। वहीं, सर्विलांस टीम ने वारदात के वक्त जो भी मोबाइल नंबर घटनास्थल के आसपास सक्रिय थे, उनका रिकार्ड निकालकर संबंधित व्यक्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

23 अगस्त की रात बदमाशों ने उरई सेक्शन के सरसौखी स्टेशन आउटर पर 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए भी बदमाशों ने सिग्नल फेल करने के लिए उस पर गीली मिट्टी लगा कपड़ा बांध दिया था। हथियारों के बल पर बदमाश कई यात्रियों का कीमती सामान लूट ले गए थे। इनमें इंदौर के तुकोगंज निवासी दीपांशी तिवारी, पटना के सिरौनी निवासी अंजनी व बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अनीता ने जीआरपी झांसी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों महिलाओं के गले से बदमाश मंगलसूत्र छीन ले गए थे। इस ट्रेन में आरपीएफ स्क्वॉड तैनात था।
विज्ञापन

इसी तरह 24 अगस्त की रात बदमाशों ने लखनऊ से मुंबई जाने वाली 02533 पुष्पक एक्सप्रेस को पारीछा होम सिग्नल पर रोक कर यात्रियों के साथ लूटपाट की। इस वारदात को अंजाम देने केे लिए भी बदमाशों ने ट्रेन को रोकने के लिए सिग्नल पर गीली मिट्टी से लिपटा कपड़ा बांधा था। बदमाशों ने खिड़की से हाथ डालकर महिला यात्री माधुरी चौधरी के कान का झुमका लूट लिया। इस ट्रेन में भी जीआरपी स्क्वॉड तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंडल में लगातार हो रहीं घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा है। आरपीएफ व जीआरपी अफसरों को आशंका थी कि बुधवार की रात भी बदमाश किसी ट्रेन को अपना निशाना बना सकते हैं। इसे देखते हुए झांसी- कानपुर ट्रैक के सभी सिग्नलों पर जवानों की तैनाती की गई थी। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में एसपी (रेलवे) मोहम्मद इमरान ने बताया कि जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।

ऊसरगांव स्टेशन पर भी सिग्नल से की थी छेड़खानी
पटना इंदौर एक्सप्रेस व पुष्पक एक्सप्रेस की घटना से पहले 22 अगस्त को भी बदमाशों ने उरई सेक्शन के ऊसरगांव स्टेशन के नजदीक होम सिग्नल को गीली मिट्टी से लिपटा कपड़ा बांधकर सिग्नल फेल कर दिया था। सिग्नल फेल होने पर मौके से गुजर रही मालगाड़ी को रुकना पड़ा। बदमाशों ने जब सामने सवारी की जगह मालगाड़ी को देखा तो मौके से निकल गए। अन्यथा एक और ट्रेन के यात्रियों के साथ लूटपाट होनी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed