{"_id":"61c6299d917f1949d147a681","slug":"the-road-dug-to-lay-the-pipeline-was-not-built-even-after-two-years-jhansi-news-jhs211682290","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क दो साल बाद भी नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क दो साल बाद भी नहीं बनी
विज्ञापन
झांसी। लगभग दो साल पहले जल निगम द्वारा महानगर के डड़ियापुरा स्थित मछली मार्केट से राजकीय उद्यान नारायण गेट तक पानी की पाइपलाइन डालने के लिए मुख्य सड़क को खोदा गया था। पाइपलाइन को बिछाने के बाद सड़क को सिर्फ मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया था। लेकिन दो साल बीतजाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे सड़क और भी जर्जर व खस्ताहाल हो गई है। जिसके चलते आए दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डड़ियापुरा इलाके में लगभग तीस हजार से अधिक आबादी निवास करती है। इलाके से निकली मुख्य सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। पानी की पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क का निर्माण नहीं होने पर पूरी सड़क बड़े-बडे़ गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जो लोगों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं। जिससे स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। जरा सी बारिश होते ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। नालियों से पानी का निकास नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। जिसका खमियाजा स्थानीय नागरिकों के अलावा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
दो साल पहले पानी की पाइपलाइन डालने के लिए पूरी सड़क को खोद दिया गया था। तक से लेकर आज तक निर्माण नहीं कराया गया है। मुख्य सड़क काफी खस्ताहाल स्थिति में है।
विज्ञापन
अमित साहू, स्थानीय दुकानदार
सड़क जर्जर होने के साथ ही सड़क पर बड़े-बडे़ गड्ढों की भरमार है। जिसमें वाहन सवार गिरकर लोग चोटहिल हो रहे हैं। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
मक्खन कुशवाहा, स्थानीय दुकानदार
शुरू से लेकर अंत तक पूरी सड़क इतनी खस्ताहाल है कि लोगों का सड़क पर चलना तक दूभर हो गया है। अन्य विकल्प नहीं होने के कारण लोगों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है।
सलमान, स्थानीय दुकानदार
सुबह से लेकर शाम तक धूल उड़ती रहती है। जिसका सीधा असर दुकानदारी पर पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं।
रूपा कुशवाहा, स्थानीय दुकानदार