{"_id":"675609172ed3e150ed031fc7","slug":"the-reelbaaz-youth-became-a-headache-for-the-police-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-449643-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रीलबाज युवक पुलिस के लिए बना सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रीलबाज युवक पुलिस के लिए बना सिरदर्द
Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी पुलिस के सामने रीलबाज युवक सिरदर्द बन गया है। सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं एवं युवतियों को परेशान करते हुए उसने कई वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस तक भी शिकायत पहुंची। लेकिन, पुलिस इस रीलबाज युवक को अब तक तलाश नहीं सकी।
थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी अभि सूर्यवंशी नामक युवक के इंस्टाग्राम अकांउट से पिछले कई दिनों से महिलाओं एवं युवतियों के साथ अभद्रता करने वाले वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ दो माह पहले एक बुजुर्ग को परेशान करने के आरोप में नवाबाद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी। पुलिस के तलाशने पर वह मुंबई भाग निकला था। इसके बाद मामला ठंडा पड़ गया।
अब कुछ दिनों पहले युवक ने फिर से झांसी के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए ऐसे अभद्र वीडियो बनाना फिर शुरू कर दिया। कई सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अफसरों से आरोपी युवक की शिकायत की। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।