फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The raw material of antibiotics, pain killers, fever medicines became cheaper

एंटीबायोटिक, पेन किलर, बुखार की दवाओं का कच्चा माल हुआ सस्ता

Fri, 01 Jul 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The raw material of antibiotics, pain killers, fever medicines became cheaper
झांसी। पिछले काफी समय से लगातार आ रहे उछाल के बाद अब एंटीबायोटिक, पेन किलर से लेकर बुखार तक की दवाओं के कच्चे माल की कीमतों में गिरावट आ गई है। सबसे ज्यादा दाम पैरासिटामोल के गिरे हैं। अब आने वाले समय में ये दवाएं सस्ती हो सकती हैं।
विज्ञापन

इन दिनों दवाओं का बाजार भी ठंडा पड़ा हुआ है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी ने बताया कि मौसमी बीमारियों की दवाएं जैसे बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त की बिक्री में 40 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई है। इस कारण पिछले साल की तुलना में कंपनियों ने भी 20 फीसदी तक उत्पादन घटा दिया है। इसके अलावा मल्टीविटामिन, विटामिन सी, ताकत की दवाओं की मांग सवा दो साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। अब एंटीबायोटिक, पेन किलर और बुखार की दवाओं के कच्चे माल की कीमतों में भी कमी आई है। पैरासिटामोल के कच्चे माल के दाम 950 रुपये किलो से घटकर 550 रुपये पहुंच गए हैं। इसी तरह, पेन किलर निमोस्लाइड के कच्चे माल की दरें 900 से घटकर 625 रुपये और डाइक्लोफेनिक 775 से घटकर 575 रुपये किलो पहुंच गई हैं। एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन अब 12000 की जगह 9500 रुपये और टॉक्सीसाइक्लिन का रॉ मटेरियल 9000 की जगह 6200 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed