फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The policeman drinks a lot of alcohol, kills less and drags more

दरोगा जी हमाऔ घरवाऔ भौत दारू पियत, मारियो कम घसीटियो जादा

Sat, 18 Jun 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The policeman drinks a lot of alcohol, kills less and drags more
झांसी। घरवारे के सिरैं रोज संजा के महुआ माता आ जातीं, कौनऊं- कौनऊं दिना तो घरवारी को घर में रैबो मुश्किल हो जात। आंतरे रोज की किलकिल से अघा के घरवारी पुलिस नौ तो पौंच गईं पै वे जो विलकु लई नईं चाउत के घरवारे के हाड़ फूट जावैं। दरोगा जी से वे जई कतीं के साब सांप को सांप मर जाए और लठियां की लठियां न टूटे। लाड़ बनौ रए और झाड़ लग जाए। ऐसी ही एक महिला ने थाने पहुंचकर कहा, दरोगा जी हमए पति खौं मारियो कम घसीटियो जादा।
विज्ञापन

इन दिनों महिला थाने में पति की शराब की लत से परेशान महिलाएं पहुंच रही हैं। हर हफ्ते इस तरह के करीब 10 मामले पहुंच जाते हैं। बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंचने वाली महिलाएं बताती हैं कि साब हमाऔ घरवारो रोज शराब पीकैं आ जात, पैसा टका कछू दैत नइयां घर कैसैं चले। दाम टका गांठ में है नइयां सो मौड़ी मौड़ा स्कूले नईं जा पा रए, पब्बी बने गांव में फिरत रत। एक नव विवाहिता ने थाने में प्रवेश किया और फूट-फूट कर रोने लगी, उसने कहा दरोगा जी हमऔ तो करमई फूट गऔ, दद्दा ने ओली भर रुपैया दए तै कै मोड़ी सुख सो है, इते तो चार दिना में हमए आदमी ने दारू पी पी कै हड़रा फौर डारे। रात कै ब्याई की बैरा रोज पीकै आ जात और थारी फैंकत सौ बखरी में डरी दिखात। हटको सौ डैंड़का उठाके नग नग टोर डारत।
विज्ञापन

केस स्टडी-1
बचाऊली निवासी एक युवक और युवती ने लव मैरिज की थी। युवती ने कल थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया जब ब्याऔ करने तौ सौ कतते जैसी तैं कैहै ऊसई कर हैं, अब ब्याओ के बाद रोज दारू पीकैं आ जात, हमई एक नईं सुनत। साब हमतौ कऊं कै नईं रयै। घरकन के हटकवे पै भी इनसे ब्याओ कर लऔ अब इनकै जै डौल हैं, अब हम जाएं तौ जाएं कितै। कछू काम धाम करत नइयां सौ घर चले तो कैसैं चले। घर चलावै के लाने हम काम करवै जावें तो हमए ऊपरे शक करके अनुआ लगाउत। काम करकैं हम पइसा लियाउत सो रात कै भड़याई करके लै जात। दारू पी पी कै पीलिया हो गऔ है, डाक्टरन के हटकवे के बाद भी दारू पीवौ बंद नईं करो। मैडम उनै मारियौ कम घसीटियो जादा, काय कै जिंदगी तौ उनके संगेई काड़ने। महिला थाना की पूनम यादव ने दोनों को एक साथ तालमेल बनाकर रहने की सलाह देते हुए घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस स्टडी: 2
अंबाबाय निवासी एक मजदूर की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर महिला थाने पहुंची। महिला ने बताया कि मैडम हमऔ घरवारो बिना शराब के तौ एक दिना नईं खदन देत, मौड़ी मौड़ा बीमार हैं, इनकै इलाज खौ घर में धैला नइयां पै उनैं शराब रोज चाउंने, घर में एक रैपया कमा के नईं दैत, मौड़ी मौड़न खौ पड़ाएं तो पड़ाएं कैसैं। मौड़ी मौड़ा पालवे के लानै हम मजूरी करबै जात सौ वो हमए हाड़फोर देत। कितऊं से पइसा लैकैं आएं तो छुड़ा लैत । महिला थाना में दोनों को समझाकर साथ भेजने की कोशिश की गई, लेकिन महिला ने कहा वह अपने पति के साथ सुरक्षित नहीं है। थाना से दोनों से प्रार्थना पत्र लिखवाकर दोनों को अपने-अपने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed